Skip to content
Monday, 26 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

सोशल ऑडिट के दौरान विकास कार्य में कमी पर मंत्री श्री सारंग ने लगाई इंजीनियर को फटकार

3 min read
Text Size:

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने नरेला विधानसभा में 5 वार्ड के विकास कार्यों का किया लोकार्पण भूमि-पूजन
मंत्री श्री सारंग वे जनता से डोर टू डोर मिलकर किया समस्याओं का निराकरण

भोपाल : चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने नरेला विधानसभा के वार्ड 58, 38, 75, 79 एवं 70 में विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन किया। श्री सारंग डोर टू डोर जनता से मिलने पहुँचे और समस्याओं का निराकरण किया। मंत्री श्री सारंग वार्ड 38 में एक्शन मोड में नज़र आये। वार्ड में सोशल ऑडिट के दौरान मंत्री श्री सारंग को रहवासियों ने नवनिर्मित नालियों में जलभराव की समस्या से अवगत कराया। जिस पर मंत्री श्री सारंग ने नगर निगम के ए.ई. और इंजीनियर को जमकर फटकार लगाते हुए तत्काल नालियों के चैनेलाइजेशन में हुई खामियों को दूर करने के निर्देश दिये। इस दौरान स्थानीय जन-प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में रहवासी उपस्थित रहे।

नरेला में लिखी विकास की नई इबारत

मंत्री श्री सारंग ने कहा कि क्षेत्रवासियों की सुविधाओं में लगातार वृद्धि की जा रही है। नरेला विधानसभा के प्रत्येक वार्ड में रहवासियों की सुविधा संबंधी विभिन्न विकास कार्य किये  जा रहे हैं। पहले क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं का अभाव था, वर्ष 2008 के बाद नरेला की तस्वीर और तकदीर दोनों बदली है। नरेला में हर घर नर्मदा जल से पेयजल की समस्या दूर हो गई है। साथ ही सड़क , बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य समेत सभी क्षेत्रों में अनेक विकास कार्य किये गये हैं। विकास एक सतत प्रक्रिया है इसीलिये यह विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे।

जनता से डोर टू डोर जाकर मिले मंत्री श्री सारंग, किया समस्याओं का तत्काल निराकरण

मंत्री श्री सारंग विकास पर्व के तहत लोकार्पण और भूमि-पूजन कार्यक्रम के पहले जनता से डोर-टू-डोर मिलने पहुँचे। उन्होंने रहवासियों की समस्याओं को सुना और उनके तत्काल निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। श्री सारंग के स्वागत के लिए रहवासी घरों के बाहर आरती की थाल लेकर इतंजार करते नज़र आये। रहवासियों ने ढोल-नगाड़ों के साथ आतिशबाजी कर विकास कार्यों की सौगात के लिये आभार व्यक्त किया।

सोशल ऑडिट के दौरान कमी मिलने पर नाराजगी व्यक्त की

मंत्री श्री सारंग ने वार्ड 38 न्यू राजीव नगर में सोशल ऑडिट किया। जिसमें नागरिकों ने नवनिर्मित नालियों में जल निकासी न होने की समस्या से अवगत कराया। इस पर तत्काल एक्शन लेते हुए मंत्री श्री सारंग ने ए.ई गोविंद राय और इंजीनियर देवेश गढ़वाल के समक्ष नाराजगी व्यक्त की और नालियों के चैनेलाइजेशन में सुधार के निर्देश दिये।

यहाँ रहवासियों को मिली सौगात

मंत्री श्री सारंग ने वार्ड 58 सी-सेक्टर कस्तूरबा नगर में सी.सी. सड़कों का लोकार्पण किया। उन्होंने वार्ड 38 रीमा स्कूल के पास न्यू राजीव नगर में सी.सी. सड़क एवं नाली निर्माण कार्य, वार्ड 75 बड़वाई में सी.सी. सड़क और नाली निर्माण एवं स्कूल के उन्नयन,वार्ड 79 विनायक वैली, सुपर स्टेट, जनता नगर एवं शिव नगर कोच मार्ग में सी.सी. सड़क निर्माण के साथ ही वार्ड 70 राम शक्ति मंदिर शहंशाह गार्डन में बाउंड्री वॉल, सी.सी. सड़क एवं नालियों के निर्माण का भूमि-पूजन किया।

97 Views
What do you think?

Leave a Reply