50 सीटों पर सिमट जाएगी भाजपा: दिग्विजय सिंह

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

शनिवार को आदिवासियों के बीच पहुंचे दिग्विजय ने कहा राजा महाराजा बिक सकते है लेकिन आदिवासी नही

अनोखा तीर, भैरुंदा ( नसरुल्लागंज)। शनिवार को आदिवासी ब्रह्मïचारी तुमराम बाबा के प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम के बहाने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह मुख्यमंत्री के विधान सभा क्षेत्र के आदिवासी गांव लावापानी पहुंचे और उन्होंने परोक्ष रूप से केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया व प्रदेश की भाजपा सरकार पर तंज कसा। इस दौरान उन्होंने कहा कि जितनी भी सर्वे आ रहे है उसमें कांगे्रस की सरकार स्पष्ट रूप से बनती हुई नजर आ रही है। भाजपा तो इस विधान सभा चुनाव में केवल 50 सीटों पर ही सिमट कर रह जाएंगी। पूर्व मुख्यमंत्री ने सैकड़ों आदिवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता ने कांगे्रस की सरकार काबिज की लेकिन राजा, महाराजा और धन्नासेठों ने बिक कर सरकार गिरा दी। लेकिन एक भी आदिवासी विधायक ने कांगे्रस का साथ नही छोड़ा। उन्होंने प्रदेश एवं मणिपुर में हुई हिंसा का जिक्र करते हुए कहा कि वहां पर आदिवासियों के साथ अन्याय व अत्याचार की सभी सीमाओं को लांघ दिया गया लेकिन हमारे देश के प्रधानमंत्री के पास आदिवासी भाईयों की सहानाभूति के लिए दो शब्द भी नही है। भाजपा ने केवल आदिवासी वोट का इस्तेमाल किया है और कांगे्रस ने हमेशा आदिवासियों के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ी है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि समाज के हित के लिए अब आप लोगों के बीच से ही आदिवासी नेता के रूप में बिजेन्द्र उइके आगे आए है। अब आप लोगों को इस बेटे का साथ देना है जो समाज के हित में काम करते हुए समाज को उन्नति की राह पर पहुंचाए। उन्होंने कहा कि आजादी के पूर्व और बाद में महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, सरदार बल्लभ भाई पटेल,डा.भीमराव अंबेडकर ने संविधान में आदिवासी, दलितों के लिए विशेष प्रावधान किए। जिससे समाज को विशेष अधिकार मिले हुए है। 1992 से 2003 तक जब मैं सरकार का मुखिया था तब आदिवासियों के विकास के लिए विशेष अभियान चलाते हुए भूमि हीन परिवार को भूमि स्वामी बनाने के लिए 5 एकड़ तक के पट्टे दिए थे। लेकिन सरकार जाते ही भाजपा ने आज तक उन्हें मालिकाना हक नही दिया। आदिवासियों ने अपने हक के लिए सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़ी लेकिन भाजपा सरकार ने आप लोगों का साथ नही दिया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का रविवार को चकल्दी में कार्यक्रम है और उनके कार्यक्रम स्थल से मात्र 2 किलोमीटर दूर आदिवासी ग्राम में पूर्व मुख्यमंत्री के दौरे ने राजनीतिक सरगर्मी को बड़ा दिया है।

Views Today: 2

Total Views: 88

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!