नितिन दत्ता तामिया/छिंदवाड़ा। एक ओर सामाजिक प्रयास के तहत आदिवासी महिलाओं और बच्चों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से सेरेन्डिपिटी लेक एन्ड रिसॉर्ट्स प्रमुख एवं प्रसिद्ध आर्थोपेडिक सर्जन डॉ.सुश्रत बाभुलकर द्वारा पातालकोट ट्राइबल कम्युनिटी वेलफेयर फाउंडेशन के प्रोजेक्ट सेरेन्डिपिटी ज्ञान की शुरुआत करेंगे। इस आयोजन को लेकर सेरेन्डिपिटी परिवार के प्रमुख डॉ. सुश्रुत बाभुलकर ने स्थानीय गणमान्य नागरिकों के साथ बैठक कर व्यापक चर्चा की। डॉ. बाभुलकर ने बताया कि आगामी 4 अगस्त को सेरेंडीपीटी रिसार्ट में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के हाथ 4 अगस्त को शुभारंभ होगा।
वृहद आरोग्य सेवा शिविर का आयोजन
इस आयोजन के साथ ही सेरेन्डिपिटी आरोग्य सेवा शिविर का आयोजन होगा। जिसमें रोटरी क्लब नागपुर के 20 विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें रोटरी नागपुर से और नि:शुल्क चश्मा वितरण किया जाना शामिल है।
ग्रामीणों के सुझाव से होगा आयोजन
डॉ.बाभुलकर ने बताया कि भरिया जनजाति के कल्याण के लिए फाउंडेशन कार्य करेगा। उन्होंने बताया कि भरिया जनजाति के परिवारों को सेरेंडीपीटी में रोजगार देने के साथ अब उनके परिवारों की महिलाओं बच्चों को शिक्षित आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। सेरेंडीपीटी के निर्माण से पहले हम विलुप्त हो रहे गिद्ध को बचाने के लिए प्रयासरत रहे इस कार्य में टाटा समूह के रतन टाटा का विशेष सहयोग मिला। आज तामिया गिद्धों का संरक्षित क्षेत्र है। नागपुर में युवकों की टीम ज्ञान प्रोजेक्ट के माध्यम से भरिया बच्चों को नई नई तकनीक शिक्षा से रूबरू कराएंगे। कार्यक्रम के उद्देश्य को लेकर आज डॉ. सुश्रुत बाबुलकर एवं सेरेंडिपिटी परिवार द्वारा तामिया के गणमान्य नागरिकों की एक औपचारिक बैठक कमलनाथ के कार्यक्रम को लेकर आयोजित की गई। जिसमें पातालकोट के केवल भारिया जनजाति के लोगों को किस तरह लाभान्वित किया जा सके, इस मीटिंग में आज इसी बात पर जोर दिया गया। सभी के सुझाव मांगे गए हैं। जिसमें कमलनाथ जी के समक्ष समस्त चुनिंदा सुझावों को रखकर ज्यादा से ज्यादा भारिया जनजाति को लाभान्वित किया जा सके। इस उद्देश्य को लेकर आज नागपुर के सुप्रसिद्ध अस्थि रोग विशेषज्ञ एवं वर्तमान में ऑल इंडिया ऑर्थोपेडिक यूनियन के प्रेसिडेंट डॉक्टर सुश्रुत बाबुलकर ने तामिया के गणमान्य नागरिक आमंत्रित किए गए। उनको जवाबदारी भी सौंपी है कि वह ज्यादा से ज्यादा अच्छे सुझाव लाकर कमलनाथ जी के सामने रखें। बैठक में आयोजन समिति का अध्यक्ष सर्व सम्मति से गेंदालाल साहू को बनाया गया। बैठक में टीआई पीएस तिलगाम, सरपंच अनिल भारती, उपसरपंच दुर्गाप्रसाद बल्लू सोनी, सतीश मिश्रा, गेंदालाल साहू, राजेश राय, अनिल साहू, पवन श्रीवास्तव, शब्बीर हसन जाफरी, दीपक साहू, विनोद अग्रवाल, मनमोहन साहू, बाबा ठाकुर, हरभजन साहू, आकाश मंडराह, मयंक सोनी, गणेश पवार, नितिन दत्ता, सहित अन्य मौजूद रहे।
Views Today: 2
Total Views: 90

