अनोखा तीर, हरदा। महर्षि ज्ञानपीठ हरदा में नर्सरी एलकेजी यूकेजी के बच्चों ने ग्रीन डे सेलिब्रेशन किया। जिसमें बच्चे भिन्न भिन्न प्रकार की हरी सब्जियां, फल, पेड़ पौधे का वेश बनाकर स्कूल आए। बच्चों के कमरे को ग्रीन कलर से सजाया। सभी बच्चे एवं टीचर ग्रीन कलर की ड्रेस में आए। सभी बच्चों एवं टीचर ने टिफिन में ग्रीन वेजिटेबल भी लेकर आए। इस दौरान शिक्षिकाएं सरिता वर्मा डॉली मालवीय, तहसीन खान, आसिफा, राखी कौशल उपस्थित रही। संस्था प्राचार्य कामना राजपूत ने पौधरोपण किया और बच्चों को हरियाली और वृक्षों के महत्व के विषय में विस्तृत जानकारी दी।
250 Views

