अनोखा तीर, देवास। रसूलपुर बायपास पर 16 जुलाई की रात ट्रक के क्लीनर संजू पिता भंवर सिंह निवासी ब्यावरा की चाकू से गोदकर हत्या करने और गुरुवार रात को बालगढ़ क्षेत्र के चूना खदान में शराब कारोबार व पौने दो साल पहले गोली चलाने की रंजिश में पीयूष विलेन व उसके साथी पर जानलेवा हमला करने वालों का शनिवार दोपहर औद्योगिक पुलिस ने जुलूस निकाला। एबी रोड से होते हुए इनको औद्योगिक थाने की ओर ले जाया गया। दोनों मामलों में कुल 16 आरोपियों पर अपराध दर्ज हैं, जिनमें से दोनों में फिलहाल चार-चार को दबोचा गया है। हत्या के मामले में तीन आरोपी जबकि हत्या के प्रयास में पांच आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में टीमें देवास के अलावा अंचल व आसपास के शहरों में दबिश दे रही है। हत्या के मामले में चेतन मालवीय, निवासी ईदुखां कॉलोनी देवास, उमेश सिसोदिया निवासी पटेल नगर देवास, वीरेंद्र सोलंकी निवासी पटेल नगर देवास सहित देवास निवासी एक नाबालिग आरोपी को पकड़ा गया है।

