Skip to content
Sunday, 11 October 2026
भोपाल

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बड़वानी सर्किट हाउस में किया पौध-रोपण

1 min read
Text Size:

भोपाल- मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने बड़वानी सर्किट हाउस में सुबह नीम, बरगद एवं पीपल(त्रिवेणी) के पौधे लगाये। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश-स्तरीय विकास पर्व का शुभारंभ करने के बाद बड़वानी में रात्रि विश्राम किया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि त्रिवेणी बड़वानी के विकास का प्रतीक है।

पशुपालन मंत्री  प्रेम सिंह पटेल, राज्यसभा सदस्य डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी, क्षेत्रीय सांसद  गजेन्द्र सिंह पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष  अश्विनी निक्कु चौहान,  ओम सोनी सहित जन-प्रतिनिधि इस दौरान मौजूद रहे।

135 Views
What do you think?

Leave a Reply