खण्डवा- मेडिकल के विद्यार्थियों के प्रशिक्षण हेतु मृत देह की आवश्यकता को देखते हुए लायन्स, नेत्रदान, देहदान एवं अंगदान जनजागृति समिति के जागरूकता कार्यक्रमों व समाचार पत्रों की जानकारी से प्रेरित होकर अहमदपुर खैगांव निवासी रेवा गुर्जर समाज के अध्यक्ष छितर लाहोरिया व लक्ष्मीनारायण पटेल ने मरणोपरांत देहदान की घोषणा की।
समिति संयोजक नारायण बाहेती ने बताया कि देहदान जागरूकता कार्यक्रम में छितर लाहोरिया एवं लक्ष्मीनारायण पटेल ने परिवार की सहमति से घोषणा पत्र भरकर समिति सदस्यों को सौंपा। कार्यक्रम ग्रामीणजनों को देहदान की विस्तृत जानकारी दी गई। समिति के सहयोग से 131 वा देहदान घोषणा पत्र भरा गया।समिति के सहयोग से मरणोपरांत 9 देह मेडिकल कालेज को सौंपी गई। नेत्रदान व देहदान की जानकारी व घोषणा पत्र भरने के लिए कभी भी समिति सदस्यों से सम्पर्क किया जा सकता हैं।

