Skip to content
Friday, 9 October 2026
खंडवा

पर्यवेक्षक मोढवाडिया हरसूद, पंधाना और खंडवा में लेंगे बैठक

1 min read
Text Size:

खंडवा- गुजरात की पोरबंदर विधानसभा के पूर्व विधायक, कांग्रेस नेता एवं पर्यवेक्षक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अर्जुन मोढवाडिया विधानसभा चुनाव को लेकर खंडवा जिले के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं।
जिला मीडिया प्रभारी प्रेमांशु जैन ने बताया कि  मोढवाडिया  प्रात: 10 बजे जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित हरसूद विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यकर्ताओं भेंट करेंगे। दोपहर 2 बजे पंधाना विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यकर्ताओं भेंट करेंगे। वहीं पंधाना में बैठक करने के पश्चात खंडवा के लिए रवाना होंगे।

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय ओझा एवं शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ मुनीश मिश्रा ने बताया कि 16 जुलाई को प्रात: 10 बजे कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में अर्जुन मोढवाडिया खंडवा विधानसभा के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। श्री मिश्रा ने खंडवा विधानसभा के समस्त कांग्रेसजन, कार्यसमिति सदस्य, पदाधिकारी, विशेष आमंत्रित, मंडलम एवं सेक्टर प्रभारी से उपस्थित होने का अनुरोध किया है।

136 Views
What do you think?

Leave a Reply