Skip to content
Friday, 9 October 2026
खंडवा

निक्षय दिवस पर मरीजों की निक्षय मित्र बनी सरपंच

1 min read
Text Size:

खंडवा- टीवी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत प्रत्येक ग्राम से टीवी की बीमारी को समाप्त करने का निश्चय सरकार के द्वारा किया गया है। इसी क्रम में सरकार के द्वारा आह्वान किया जा रहा है कि समुदाय के सक्षम लोग टीवी के मरीजों को गोद लें, उनके मित्र बने जिसे निश्चय मित्र का नाम दिया जा रहा है। हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पर
14 अगस्त निक्षय दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर ग्राम बिलुद में स्वास्थ्य स्वास्थ्य विभाग, पिरामल फाउंडेशन, जन अभियान परिषद और ग्राम पंचायत के सदस्यों के द्वारा कैंप का आयोजन किया गया।

कैंप में टीवी के मरीजों की स्क्रीनिंग कर संभावित मरीजों की पहचान कर उनकी जांच के लिए सैंपल लिए गए। इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत बिलुद की सरपंच शोभा मालवीय ने ग्राम बिलुद के 2 मरीजों को फूड बास्केट देकर उनकी निक्षय मित्र बनी। पिरामल फाउंडेशन के सुमित गीते और मनोज सेन के द्वारा ग्राम वासियों को कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी गई और टीवी मुक्त भारत कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपना सहयोग देने की अपील की। स्वास्थ्य विभाग के आशा सुपरवाइजर, एएनएम, ग्राम की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आदि ने मुख्य भूमिका निभाकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

150 Views
What do you think?

Leave a Reply