Skip to content
Friday, 9 October 2026
खंडवा

4 अगस्त के कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि होंगे मंत्री शाह, मंच ने किया आमंत्रित

1 min read
Text Size:

खण्डवा- खंडवा शहर को विश्व में गौरवान्वित करने वाले किशोर कुमार के जन्मदिन पर किशोर दा की जन्मस्थली खंडवा में भव्य आयोजन होने जा रहा है। 4 अगस्त किशोर नाईट व वाइस आफ खंडवा कार्यक्रम में वनमंत्री डा. कुंवर विजय शाह को अतिथि के रूप में आमंत्रित कर किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच के प्रतिनिधि मंडल ने उन्हें आमंत्रण पत्र दिया। श्री शाह ने आयोजन में पधारने की स्वीकृति प्रदान की व पूर्ण सहयोग की बात कही।

मंच के प्रवक्ता सुनील जैन व सचिव नारायण बाहेती ने बताया कि कुंवर विजय शाह ने संस्कृति मंत्री ऊषा ठाकुर व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को भी इस आयोजन से अवगत कराया। प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष रणवीरसिंह चावला, उपाध्यक्ष आशिष चटकेले, सचिव नारायण बाहेती, प्रदीप जैन, मंगलेश शर्मा, हरदीपसिंघ छाबड़ा ने आयोजन की विस्तृत जानकारी दी।

113 Views
What do you think?

Leave a Reply