ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी के अभिकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खंडवा- ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी के अभिकर्ताओं ने शाखा कार्यालय में कमीशन कम करने संबंधी सर्कुलर का विरोध किया। विरोध स्वरूप इन अभिकर्ताओं ने पिछले 5 दिन से कोई नया व्यवसाय नहीं किया। अभिकर्ताओं ने  कंपनी के सीएमडी के नाम ज्ञापन सौंपते हुए सर्कुलर वापस लेने की मांग की।
ओरिएंटल कंपनी के प्रदेश अभिकर्ता संगठन ने प्रदेश व्यापी सर्कुलर का विरोध करने के अपील की थी।

फलस्वरूप खंडवा में भी इंदौर रोड स्थित ओरिएंटल कंपनी के मंडल कार्यालय में अभिकर्ताओं ने काम बंद कर विरोध प्रदर्शन किया। संगठन का कहना है कि सभी निजी कंपनियां अपने अभिकर्ताओं को सुविधाएं और प्रोत्साहन दे रही हैं, लेकिन ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी उनके कमीशन में कटौती कर रही है। अभिकर्ताओं ने प्रधान कार्यालय को ज्ञापन सौंपते हुए तुरंत ही एजेंट विरोधी इस सर्कुलर को वापस लेने की मांग की।

84 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!