सिंधी समाज का चालिहा महोत्सव पर्व कल से

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खंडवा-  झूलेलाल नवयुवक मंडल के तत्वावधान में सिंधी समाज द्वारा 16 जुलाई से  चालिहा  पर्व बड़ी श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। पर्व की तैयारियों को लेकर मंडल अध्यक्ष मोहन दीवान की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। मंडल सचिव हरीश आसवानी एवं प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि सिंधी समाज द्वारा पूर्ण श्रद्धा एवं विश्वास के साथ रविवार 16 जुलाई से गुरूवार 24 अगस्त तक 40 दिन कठिन उपवास  चालिहा  साहब रखें जाना प्रारंभ होंगे।

इस दौरान आयोजित होने वाले विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में समाजजन पूर्ण उत्साह से शामिल होंगे। 40 दिनों तक उपवास के दौरान सिंधी समाज निरंतर जल देवता वरुणावतार इष्टदेव भगवान  झूलेलाल जी की पूजा आराधना में लीन रहेगा।  झूलेलाल समर्थ पैनल एवं  पीपलेश्वर झूलेलाल भजन मंडली के सदस्यों द्वारा प्रात:काल एवं संध्या भजनों की संगीतमय प्रस्तुतियों के साथ ही पूजा, अखा, आरती एवं अरदास संपन्न होगी।

109 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!