Skip to content
Saturday, 10 October 2026
खंडवा

महादेवगढ़ में सावन शिवरात्रि पर आज होगा विशेष अनुष्ठान

2 min read
Text Size:

खंडवा- इस सावन के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता है। इस बार त्रयोदशी तिथि है। इसलिए ही प्रदोष व्रत किया जाएगा। इस बार प्रदोष व्रत पर बहुत ही शुभ संयोग बन रहा है। इस बार प्रदोष व्रत के साथ साथ सावन शिवरात्रि का योग है। साथ ही इस दिन  होने के कारण इसे शनि प्रदोष व्रत के नाम से भी जाना जाता है। महादेवगढ़ मंदिर के पंडित अश्विन खेड़े ने बताया कि शनि प्रदोष और श्रावण शिव रात्रि के पर्व पर महादेवगढ़ मंदिर पर विशेष अनुष्ठान होंगे। प्रात: काल पूजन के पश्चात 10 बजे के सत्र में षोडशोपचार पूजा, 11 रुद्र आवर्तन अभिषेक पूजा, पुन: 12 बजे मध्यान अभिषेक पूजन एवं सायं काल प्रदोष काल बेला में भगवान का विशेष अभिषेक पूजन किया जाएगा।
समिति की सृष्टि लोकेश दुबे ने बताया कि  महादेवगढ़ मंदिर में चंद्रयान-3 के लांच होने पर मातृशक्ति के द्वारा भगवान शिव से इसके सफल होने की कामना कर भारत माता की आरती उतारी गई।

संरक्षक अशोक पालीवाल ने भारत के वैज्ञानिकों द्वारा चंद्रयान-3 को इसरो ने  दोपहर लांच किया। इसकी सफल लैंडिंग हो इसे लेकर मातृशक्ति ने पूजा अर्चना कर वैज्ञानिकों उनके परिवार के लिए मंगलकामनाएं भी की।  दीनदयाल पुरम, नीलकंठेश्वर वार्ड इंदिरा चौक पिपलेश्वर महादेव महिला मंडल, राजेंद्र नगर महिला मंडल की मातृशक्तियों के द्वारा भगवान का पूजन कर भगवान पार्थेश्वर का निर्माण किया गया।  एकता नगर, भगत सिंह चौक की मातृशक्तियों द्वारा भगवान का पूजन किया जाएगा। भारत माता की आरती एवं अनुष्ठान में महादेवगढ़ मातृशक्ति सृष्टि दुबे, अर्चना अतुल अग्रवाल, स्नेहा पाराशर, प्रिया लाड़, देवांशी गंगराड़े, शिवभक्त
अतुल अग्रवाल, नितेश राठौर, मोनू गोर, राज पवार, विशाल पासी, आशुतोष सोनी, हरीश अश्वनी, अशोक नायक
भजन गायक सतीश बाथम सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित थी।

293 Views
What do you think?

Leave a Reply