Skip to content
Saturday, 24 October 2026
भोपाल

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विश्व युवा कौशल दिवस पर दीं शुभकामनाएं

1 min read
Text Size:

भोपाल- मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने “विश्व युवा कौशल दिवस” पर युवाओं को ट्वीट कर बधाई दी है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सभी युवाओं को आव्हान करते हुए कहा , हमारा प्रयास है कि प्रत्येक युवा के कौशल का विकास हो और वह आत्म-निर्भर होकर प्रदेश के साथ देश के विकास को गतिमान करने में सहभागी बनें।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ट्वीट में कहा है कि “प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में युवाओं की उड़ान को नए पंख लगे हैं। साथ ही मध्यप्रदेश में सरकार ने युवाओं के लिए “सीखो-कमाओ” जैसी अद्भुत योजना प्रारंभ की है, जो उनके उज्ज्वल भविष्य की राह को आसान बनाएगी। मुझे प्रसन्नता है कि आज युवा नौकरी मांगने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले बन रहे हैं। हर युवा समर्थ हो, शुभकामनाएं।”

96 Views
What do you think?

Leave a Reply