Skip to content
Monday, 12 October 2026
देवास

प्रदीप सोनी को हटाया, टी प्रतीक राव होंगे देवास के नए एसडीएम

1 min read
Text Size:

देवास- प्रदीप सोनी को एसडीएम पद से हटा दिया गया है। अब उनकी जगह टी प्रतीक राव सहायक कलेक्टर को एसडीएम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। टी प्रतीक राव वर्तमान में बागली में प्रभारी तहसीलदार का दायित्व निभा रहे थे। उल्लेखनीय है कि सिटी बसों के संचालन के दौरान सब्सिडी के दुरुपयोग बसों के मनमाने रुट व अन्य गड़बडिय़ों के मामले में देवास एसडीएम व ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के तत्कालीन सीईओ प्रदीप सोनी, तत्कालीन चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर नगर निगम सूर्यप्रकाश तिवारी, विश्वास ट्रांसपोर्ट

डायरेक्टर विजय गोस्वामी, प्रणय गोस्वामी के खिलाफ कल लोकायुक्त उज्जैन ने शिकायत व जांच के बाद धोखाधड़ी, अमानत में खयानत, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम षडय़ंत्र की धाराओं में केस दर्ज किया है।  कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने एसडीएम सोनी को एसडीएम पद से हटा दिया गया। सोनी को अब समस्त आयोग से प्राप्त शिकायत, जन शिकायत,जनसुनवाई,सीएम हेल्पलाइन व समय-समय पर सौंपे गए कार्य का प्रभारी अधिकारी का दायित्व सौंपा है।

147 Views
What do you think?

Leave a Reply