सांई मंदिर पर आयोजित भजन संध्या में मंत्रमुग्ध हो श्रोता, देर रात चलता रहा भजनों का दौर

देवास- जिला अस्पताल के पास स्थित शहर के प्रसिद्ध सांई मंदिर में प्रांगण में भजन संध्या का सफल आयोजन सम्पन्न हुआ। भजन संध्या में मुख्य भजन गायिका स्वाति देशमुख इंदौर ने सांई बाबा के भजनों के साथ  अन्य सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी गई। जिससे उपस्थित श्रोता आत्म विभोर हो गए। श्रोताओं ने श्रीमती देशमुख भूरी-भूरी प्रशंसा की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्तजन शामिल हुए।

भजनों का दौर देर रात्रि तक चलता रहा। उक्त आयोजन में पहली बार सांई के भजन मेरे घर के आगे साईं राम तेरा मंदिर बन जाए  की प्रस्तुति भालचंद्र राजू मारवाड़ी द्वारा दी गई। संगीत कलाकार इंदौर के शुभम बड़ोदिया, भालचंद्र राजू मारवाड़ी एवं रमेश भावसार का सराहनीय सहयोग रहा। संचालन अशोक देशमुख ने किया।

184 Views

Leave a Reply