Skip to content
Friday, 9 October 2026
देवास

श्रीराम मंदिर में पौधारोपण कर दर्शनार्थियों को बांटे औषधीय पौधे

1 min read

देवास- श्रीजी बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ सेवा समिति द्वारा प्रदेश व शहर को हरा-भरा करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा वृहद पौधारोपण अभियान के अंतर्गत  नवीन  राम मंदिर राजपुरा में ब्रम्हाकुमारी बहनों के सहयोग से विभिन्न प्रजातियों के पौधो का रोपण कर दर्शनार्थियों को बेलपत्र सहित औषधीय पौधे बांटे। साथ ही अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प दिलाया। समिति सचिव घनश्याम मोदी ने बताया कि कोरोना के बाद से पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से शहर के धार्मिक स्थलों, सार्वजनिक उद्यानों, मुक्तिधाम पर अनगिनत पौधारोपण एवं औषधी पौधों का रोपण एवं वितरण का कार्य सतत रूप से जारी है।

जिसके तहत राजपुरा में स्थित नवीन श्री राम मंदिर में राव साहब शिवनाथ सिंह चावड़ा की अनुशंसा पर उक्त आयोजन हुआ। यह क्रम सतत रूप से प्रदेश के विभिन्न जिलों में जारी रहेगा। इस अवसर पर परमपिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की मुख्य प्रशासिका बहन बीके प्रेमलता बीके मनीषा बहन, समिति उपाध्यक्ष रूक्मणि परमार, सफला बहन, कोमल बहन, बीके भवरसिंह चावड़ा, बीके विवेक धवले, राजेन्द्रसिह चावड़ा, दशरथ सिंह राठौर, बीके बद्रीभाई आदि उपस्थित थे।

92 Views

Leave a Reply