Skip to content
Friday, 9 October 2026
देवास

नवनिर्मित मंदिर चंदाना में नर्मदेश्वर महादेव की प्राण प्रतिष्ठा कर स्थापना की

2 min read

देवास- चंदाना में नर्मदेश्वर महादेव प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव धर्मप्रेमियों द्वारा हर्षोलाष के साथ मनाया गया। आयोजक मंडल के तकेसिंह पंवार ने बताया कि 3 दिन तक यज्ञ हवन पूजन कर नर्मदेश्वर महादेव की यज्ञाचार्य पंडित दिनेश शास्त्री, सुनील दुबे व शिवोम जोशी के सानिध्य में विधि विधान पूर्वक मंत्रोचार के साथ नर्मदेश्वर महादेव की प्राण प्रतिष्ठा कर स्थापना की गई। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी ठा.मोहन सिंह चंदाना के साथ भगवान सिंह,बालूसिंह पवार, तके सिंह, दिलीपसिंह तंवर,उदयसिंह पंवार,सोहन सिंह,रमेश प्रजापति, कुंदनसिंह राठौर,सागर पंवार ने भी शामिल होकर पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। पंडित दिनेश शास्त्री  ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि  शिव ही संसार है।शिव के बिना संसार की कल्पना भी नही की जा सकती।शिव के बिना संसार अधूरा है। इसलिए शिव की पूजा आराधना अवश्य करें। समाजसेवी ठा.मोहनसिंह चंदाना ने अपने संछिप्त उद्बोधन में कहा कि संसार में कई  धनपति बने बैठे है।परंतु धर्म के कार्य मे धर्म के मार्ग में बिरले ही धन खर्च करते है।

चंदाना के समाजसेवी तकेसिंह पंवार ने  मंदिर  का नवनिर्माण कर नर्मदेश्वर महादेव की प्राण प्रतिष्ठा व स्थापना कर धर्म के मार्ग में अनुकरणीय कार्य किया है। धर्म के कार्य में मानव सेवा के कार्य में लगाया गया धन कभी व्यर्थ नहीं जाता। धर्म के मार्ग पर चलने वाले को परेशानी जरूर आती है। लेकिन परमात्मा के कृपा पत्र बन जाने से परेशानी,विपदा शीघ्र ही दूर हो जाती है। जो धर्म के मार्ग पर चलता है, जो सत्य के मार्ग पर चलता है उसकी एक ना एक दिन विजय निश्चित होती है। इसलिए प्रत्येक नागरिक धर्म के मार्ग पर धर्म के कार्य में अग्रणी होकर अपने जीवन को सफल बनाएं। तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को सफल बनाने में समाजसेवियों, माता, बहनों, धर्म प्रेमी नागरिकों का अनुकरणीय सहयोग रहा। इस अवसर पर सेंकडो भक्तों ने कार्यक्रम में शामिल होकर महा प्रसाद ग्रहण की।

238 Views

Leave a Reply