प्रेम प्रसंग के चलते की थी छात्र की हत्या

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, बैतूल। मुलताई थाना क्षेत्र के मासोद चौकी के ग्राम सिरडी से सहन गांव रोड पर अंबादास के खेत की मेड़ पर गौना निवासी नाबालिग उम्र 17 वर्ष का शव १३ जुलाई २०२३ को पड़ा होने की सूचना मिली थी। उक्त सूचना पर थाना मुलताई की पुलिस टीम द्वारा तुरंत मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। नाबालिग मृतक उम्र 17 वर्ष के गले पर चोट, खरोच के निशान थे, मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज सोनी, एसडीओपी सुश्री नम्रता सोधिया से आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त किए गए। जिनके द्वारा मार्गदर्शन प्राप्त होने पर 24 घंटे के अंदर ही हत्या में शामिल 6 लोगो को पकड़ लिया है। मामले में मृतक उम्र 17 वर्ष की हत्या प्रेम प्रसंग को लेकर की गई थी। नाबालिग मृतक गांव की ही एक लड़की से प्रेम करता था, जिसके बाद लड़की के परिजनों ने लड़की को रिश्तेदारी में भिजवा दिया था, लेकिन इसके बाद भी नाबालिग युवक फोन करके लड़की से बात करता था। लड़की ने यह बात अपने एक अन्य मित्र को बताई थी, जिसके बाद लड़की के मित्र ने प्रेमी युवक को फोन पर समझाया था कि वह लड़की से बात ना करे, लेकिन इसके बाद भी मृतक नहीं मान रहा था। जिसके बाद मामले में आरोपी रुपेश पिता भावराउ धोटे 34 साल निवासी मंगोनाखुर्द ने अन्य 5 लोगों के साथ मिलकर प्रतीक्षालय पर मृतक की तार से गला घोट करहत्या कर दी थी और बाद में उसका शव उठाकर सहनगांव के पास एक खेत में फेंक दिया था। मामले में यह बात भी सामने आई थी कि नाबालिग मृतक को युवती द्वारा फोन करके बात की गई थी और अपने दूसरे मित्र अपचारी बालक से मिलने को कहा गया। युवती के कहने पर अपचारी बालक द्वारा युवक को फोन करके रात में मिलने के लिए बुलाया जहां उसकी हत्या कर दी गई। मामले में रूपेश धोटे को छोड़कर अन्य सभी 5 बाल अपचारी हैं। पुलिस द्वारा हत्या में शामिल सभी 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, सभी के खिलाफ धारा 302, 120बी भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। हत्या के लिए इस्तेमाल किए गए तार व मोटरसाइकिल व मृतक के मोबाईल को भी पुलिस ने जप्त कर लिया है।

Views Today: 2

Total Views: 148

Leave a Reply

error: Content is protected !!