अंग्रेजी व्याकरण के तीन भाई और उनके 4-4 लड़के जो वर्तमान, भूतकाल और भविष्यकाल की बात करते हैं- कलेक्टर

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

प्राकृत, पूर्ण और पूर्णाक, परिमेय और अपरिमेय की जटिलता के फंडे किये क्लीयर

भीकनगांव उत्कृष्ठ और कन्या हायर सेकेंडरी में कलेक्टर ने शिक्षक का रूप लिया

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्, नगर परिषद सहित 5 कार्यालयों का किया निरीक्षण

खरगोन- कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा गुरुवार को भीकनगांव जनपद के भ्रमण पर एक बेहतर शिक्षक की भूमिका में नजर आएं। उन्होंने यहां की उत्कृष्ठ विद्यालय में जो कक्षाएं ली। वो निश्चित तौर पर विद्यार्थियों को लंबे समय तक याद रहेगी। जिन विषयों से घबराकर विद्यार्थी विषय छोड़ देते हैं या कमजोर रह जाते हैं। उन्हीं विषयों को कलेक्टर श्री वर्मा ने इतनी बड़ी आसानी से समझाया कि सीधे दिमाग में फिक्स हो गया हो। आसान भाषा में बेसिक्स बतातें हुए उदारहण व प्रश्न भी किये। उन्होंने अंग्रेजी के व्याकरण को पढ़ाते हुए कहा कि टेन्स तीन भाई है जिनमें एक वर्तमान की बात करता है तो दूसरा भूतकाल और तीसरा भविष्य काल की बात करता है। इन तीन भाइयों के 4-4 बच्चें भी है। अंग्रेजी के व्याकरण का कुनबा बड़ा है। उनके कहने का मतलब अंग्रेजी में तीन टेन्स और उनके 4-4 प्रकार अर्थात कुल 36 तरह के टेन्स होते हैं  इसके बाद कलेक्टर श्री वर्मा सभी के उदारहण भी दिए। इस दौरान गणित व संस्कृत के विषयों को भी आसान किया। उन्होंने विद्यार्थियों और शिक्षकों से कहा कि हर विषय के अपने नियम और तकनीक होती है। उन्हीं नियमों और तकनीक के आधार पर विषय समझा जाता है। शिक्षकों से कहा कि उस नियम और तकनीक के बारे में बताएं। इस दौरान स्कूल के सभी शिक्षक भी मौजूद रहें।

आगे बढ़ना है तो रटना नहीं समझ कर समझ जगानी होगी

कलेक्टर श्री वर्मा ने उत्कृष्ठ विद्यालय के विद्यार्थियों से कहा कि कभी भी किसी भी विषय को रटने से नहीं समझने से फंडे क्लीयर होंगे। एक बार फंडे क्लीयर हो गए तो जीवन भर काम आएंगे। यहां गणित के लघुत्तम समापवर्त्य को बड़ी दिलचस्पी से बताया कि अपवर्त्य बड़ी संख्या और अपवर्तक छोटी संख्या होती है। इसके बाद महत्तम समापवर्तक (भ्ब्थ्) तथा लघुत्तम समापवर्त्य (स्ब्ड) के फंडे क्लीयर किये। इसके बाद संस्कृत व्याकरण समझाते हुए प्रथम पुरुष, मध्यम और उत्तम पुरुष वह, तुम और मैं के सम्बंध स्थापित करते हुए सरलता से संस्कृत पढाई। उत्कृष्ठ विद्यालय में गणित पढ़ाने वाले शिक्षक हरिसिंह मंडलोई से कहा कि बेमन से नही बल्कि अपने बच्चों की तरह पढ़ाये।

स्वास्थ्य के केंद्र पर गंदगी देख ठेकेदार के बारे में जानकारी जुटाई

भीकनगांव के भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्री वर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का अवलोकन कर व्यवस्थाएं देखी और मरीजों से चर्चा भी की गंदगी देखकर श्री वर्मा ने जिस ठेकेदार के पास सफाई का दायित्व है उसके सम्बन्ध में जानकारी लेकर कार्यवाही करने के सम्बंध में निर्देश दिए है। यहां उन्होंने एक्सरे, दवाई वितरण व्यवस्था, एनआरसी केंद्र और मेटरनिटी वार्ड का अवलोकन कर भोजन तथा अन्य व्यवस्थाओं के बारे में ग्रामीणों मरीजों से भी प्रतिक्रिया ली।

सारिका की शिकायत पर तुरन्त एसडीएम को मौका मुआयना करने के लिए तहसीलदार को भेजा

नगर परिषद के निरीक्षण के दौरान यहां श्रीमती सारिका राठौर ने अवैध रूप से रास्ते पर कब्जा करके मकान निर्माण की शिकायत का आवेदन प्रस्तुत किया, तो कलेक्टर श्री वर्मा ने एसडीएम को तुरंत तहसीलदार को भेजकर मौका मुआयना कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए। इससे पूर्व कलेक्टर श्री वर्मा ने जनपद और महिला बाल विकास विभाग के कार्यालय का भी निरीक्षण किया। जिन जिन कार्यालयों का निरीक्षण किया गया, उनमें अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित कर्मचारियों के विरुद्ध होगी अनुशासनात्मक कार्यवाही होगी।

Views Today: 2

Total Views: 164

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!