Skip to content
Friday, 16 October 2026
भोपाल

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आम, महुआ और नीम के पौधे रोपे

1 min read
Text Size:

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में आम, महुआ और नीम के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ उज्ज्वल भारत अभियान के डॉ. स्वामी देव स्वरूपानंद, स्वर्णकार समाज इन्दौर के सर्वश्री ओमप्रकाश सोनी, राकेश सोनी, प्रहलाद सोनी और धीरज सोनी ने पौधे लगाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ इंग्लिश फाउंडेशन स्कूल मंडीदीप के विद्यार्थियों ने भी पौध-रोपण किया। स्कूल के अखिलेश भार्गव, श्रीमती सोनल दीक्षित, विद्यार्थी कुमारी अल्पना दुबे, अमिशा राय, हर्षिता झा और तनिष्क रघुवंशी पौध-रोपण में शामिल हुए। सीहोर जिले के रहटी और बुधनी से आए सर्वश्री गजराज सिंह, भगवत सिंह, सुरेश चौहान, शिव चौहान, धर्मेन्द्र चौहान और भरत सिंह ने भी पौधे रोपे। सामाजिक कार्यकर्ता सुश्री उमंग सोनी, झमकलाल चौधरी और सदानंद मारु भी पौध-रोपण में शामिल हुए।

119 Views
What do you think?

Leave a Reply