Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

कलेक्टर ने मतदान केन्द्रों की वल्नरेबिलिटी मेपिंग कार्यों की समीक्षा की

1 min read

 

अनोखा तीर, हरदा। विधानसभा निर्वाचन 2023 को ध्यान में रखते हुए जिले की दोनों विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों की वल्नरेबिलिटी मेपिंग की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी ऋषि गर्ग ने जनपद पंचायत खिरकिया में पटवारियों एव कोटवारों की संयुक्त बैठक ली। उन्होंने पटवारियों व कोटवारों से चर्चा कर एक-एक मतदान केंद्र की विस्तार से समीक्षा की। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी डीके सिंह, एसडीएम खिरकिया अशोक डेहरिया के साथ-साथ एसडीओपी खिरकिया, थाना प्रभारी छीपाबड़ व सिराली, तहसीलदार व नायब तहसीलदार भी मौजूद थे। कलेक्टर श्री गर्ग ने पटवारी व कोटवारों से चर्चा कर पिछले चुनाव में मतदान केन्द्रों पर कानून व्यवस्था की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग चाहता है कि विधानसभा निर्वाचन के लिए मतदाता अपनी पसंद के प्रत्याशी के पक्ष में बिना किसी दबाव या लालच के मतदान कर सकें। इसके अलावा उप जिला निर्वाचन अधिकारी डीके सिंह ने सिराली के गुर्जर छात्रावास में पटवारियों एव कोटवारों की संयुक्त बैठक ली।

254 Views

Leave a Reply