Skip to content
Friday, 23 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश राष्ट्रीय

राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु का ग्वालियर विमानतल पर आत्मीय स्वागत

1 min read
Text Size:

राज्यपाल श्री पटेल एवं मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किया स्वागत

केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया एवं प्रदेश के मंत्रीगण ने भी किया स्वागत

भोपाल : राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु का ग्वालियर के वायुसेना विमानतल पर आत्मीय स्वागत हुआ। राज्यपाल मंगुभाई पटेल एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पुष्प-गुच्छ भेंट कर ग्वालियर में उनका आत्मीय स्वागत किया।

विमानतल पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु के आगमन पर केन्द्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र, जल संसाधन एवं जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भारत सिंह कुशवाह, सांसद विवेक नारायण शेजवलकर और महापौर श्रीमती शोभा सिकरवार ने भी पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

संभागीय आयुक्त दीपक सिंह, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डी श्रीनिवास वर्मा, कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश चंदेल सहित वायुसेना के अधिकारियों ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु की अगवानी की।

राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु विमानतल पर जन-प्रतिनिधियों से भेंट के पश्चात ग्वालियर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने के लिये रवाना हुईं।

96 Views
What do you think?

Leave a Reply