
विकास पवार बड़वाह – अवैध मदिरा निर्माण और अवैध शराब परिवहन की रोकथाम को लेकर के विगत कुछ साल से आबकारी विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है । उक्त अभियान जिला कलेक्टर के आदेश अनुसार सहायक आयुक्त आबकारी जिला खरगोन अभिषेक तिवारी के निर्देशन में चलाया जा रहा है ।इस अभियान को लेकर बड़वाह आबकारी एवं वन विभाग के संयुक्त दल ने गुरुवार अलसुबह बड़वाह क्षेत्र के ग्राम रावत पलासिया, कोदवार के जंगलों के आसपास तथा खमकी बारुल, कदवालिया में अवैध मदिरा विक्रेताओं एवं मदिरा निर्माण के अड्डों पर दबिश दी । उक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक मुकेश गौर द्वारा म.प्र. आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) क के तहत आठ प्रकरण दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया ।इस कार्यवाही में अलग- अलग स्थानों से 150 लीटर हाथभट्टी मदिरा जप्त की गई ।जबकि लगभग 6 हजार किलोग्राम महुआ लहान जप्त कर मौके पर नष्ट किया गया। जप्त मदिरा एवम सामग्री का बाज़ार मूल्य अधिकारियो द्वारा लगभग 3 लाख 25 हजार रुपये बताई जा रही है। उक्त कार्यवाही में वृत बड़वाह व सनावद के आबकारी स्टाफ तथा वन विभाग के एएस आई अरविंद सिंह सेंगर व स्टाफ शामिल रहे।

यह आरोपी गिरफ्तार —-
आबकारी और वन विभाग की सयुक्त कार्यवाही के दौरान टीम ने अवैध मदिरा निर्माण से जुड़े आरोपित गुड्डा पिता सुकराम निवासी कोदवार,अमित उर्फ पप्पू पिता धनसिंग निवासी खमकी बारुल,सेजू बाई पति भागीरथ निवासी खारचा, बारूल ,राधे पिता चंपालाल निवासी कदवालिया को गिरफ्तार किया ।

