Skip to content
Friday, 9 October 2026
देवास

सावन माह से रामेश्वर महिला मंडल ने शुरू किए भजन-कीर्तत, पूरे माह चलेंगे

1 min read

देवास- भगवान शिव की भक्ति का माह सावन में शहर के छोटे से बड़े मंदिरों में सुमधुर भजनों की आवाजे चारों और सुनाई देने लग गई है। शहर में सभी दूर भक्तिमय माहौल बना हुआ है। इसी कड़ी में रामेश्वर महिला मंडल की महिलाएं विगत 26 वर्षो से सावन माह में प्रतिदिन भजन-कीर्तन मंदिर प्रांगण में करती आ रही है। यह सिलसिला अब भी जारी है। मण्डल की राजरानी धूत ने बताया कि रामनगर स्थित रामेश्वर मंदिर में रामेश्वर महिला मंडल द्वारा पूरे माह शाम को महिलाएं भजन कीर्तन करती है और हर सोमवार को शिव जी का पं. दुबे द्वारा आकर्षक श्रृंगार कर रंग-बिरंगे फूलों से सजाया जाता है।

जिससे आसपास के क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना रहता है। भी महिलाओं ने भजन-कीर्तन किए और शाम को फरियाली खिचड़ी की प्रसादी का वितरण किया। यह क्रम निरंतर पूरे सावन माह जारी रहेगा। इस अवसर पर शीला राजपूत, उषा मिश्रा, स्नेहलता, आशा, मधु जायसवाल, अलका गोयल, कला, मोना, रानी, आचार्य अंटी, आशा, सरिता, गंगा, बिंदल भाभी, रेवापति, मेघा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं भजन-कीर्तन कर भोले की भक्ति में डूबी रही।

254 Views

Leave a Reply