Skip to content
Friday, 9 October 2026
देवास

विहिप, बजरंग दल की जिला बैठक सम्पन्न, कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर की नवीन दायित्वों की घोषणा

2 min read

देवास- विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल की देवास जिले की जिला बैठक सरस्वती शिशु मंदिर हाटपिपल्या में संपन्न हुई। मुख्य अतिथि मालवा प्रांत सहमंत्री दिलीप जैन का मार्गदर्शन समस्त कार्यकर्ताओं को प्राप्त हुआ। बैठक में बजरंग दल के आगामी 3 माह के के कार्यक्रमों को लेकर रूपरेखा तैयार की गई। कार्यक्रम अंतर्गत जुलाई माह में प्रत्येक प्रखंड स्तर पर वन संचार (वन रक्षण यात्रा) का कार्यक्रम होगा, जिसमें मुख्य रूप से पौधारोपण किया जाकर वनों की रक्षा करना भी हमारा ही कर्तव्य है का संदेश दिया जाएगा। बाबा बुढ़ा अमरनाथ की यात्रा प्रत्येक प्रखंड स्तर से कम से कम 10-10 कार्यकर्ता यात्रा में भाग लेने हेतु सभी से आग्रह किया गया। सितंबर माह में निकलने वाली शौर्य जागरण यात्रा 8 से 15 सितंबर तक विभाग स्तर पर निकलेगी। जिसे जिले के प्रत्येक प्रखंड स्तर तक पहुंचना है। इसकी कार्ययोजना बनाई गई आदि।

बैठक में जिला एवं समस्त प्रखंड में बजरंग दल की टोली 30 सितंबर तक पूर्ण करने, तीन दिवसीय बजरंग दल का अभ्यास वर्ग जिला केंद्र पर लगाने, सृष्टि पुर्ती वर्ष के लिए विस्तारकों के नाम तय करना, जिले में समस्त संयोजको की सूची बनाना, प्रान्त की कार्ययोजना के साथ अपने जिले की भी कार्य योजना बनाना, 6 माह का कार्यक्रम कैलेंडर बनाना।, सावन माह में कावड़ यात्रा का बैनर लगाकर स्वागत करना, कार्यकर्ताओं का विषय सह प्रशिक्षण करवाना, जिले में जिन जिन कार्यकर्ताओं का बजरंग दल व परिषद वर्ग हो गया हो उन सभी की सूची बनाकर प्रांत में देना आदि अन्य विषयों पर भी चर्चा की गई। बैठक में नवीन दायित्व की घोषणा की गई। उक्त विषयों पर विभाग संगठन मंत्री उमेश पाराशर ने विस्तृत जानकारी दी। अंत में जिलाध्यक्ष मनोहर पमनानी ने अध्यक्षीय उद्बोधन दिया। इस अवसर पर नारायण शर्मा, जगदीश नागर जिला उपाध्यक्ष, अभिषेक माली, रमेश कौशल, बबिता दीदी सहित हाटपीपल्या प्रखंड के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित थे उक्त जानकारी विहिप जिला मंत्री संदीप चौबे ने दी।

210 Views

Leave a Reply