क्या ऐसे बनेगा हमारा खंडवा स्वच्छ व सुंदर

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खंडवा- शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए शहरवासियों को जागरूक तो किया जा रहा है, मगर शहर की स्वच्छता व सुंदरता की छवि को सड़कों पर लगी मवेशियों की पंचायत खराब करनी नजर आ रही है। इनके लिए कोई जगह तय नहीं है। जब जहां इनकी मर्जी होती है पंचायत लगा देते हैं। शहरवासियों के लिए यह सबसे बड़ी समस्या है, मुख्य सड़कों से लेकर गलियों तक में इन बेसहारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। ये सड़क पर ब्रेकर की तरह पड़े रहते हैं, इन बेसहारा पशुओं से निपटने के लिए नगर निगम कतई संजीदा नजर नहीं आ रहा। गुरू पूर्णिमा पर्व के पहले निगम ने इन्हें पकड़ने का अभियान तो चलाया लेकिन वह भी कारगर साबित नहीं हुआ। अब यह बेजुबान फिर सड़कों पर नजर आने लगे हैं। जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं देना चाहते या फिर यूं कहें कि ध्यान देने के बाद भी कुछ करना नहीं चाहते?

शहर के जिस रास्ते से भी निकले, ऐसे दर्जनों बेसहारा जानवर धमाचौकड़ी करते मिल जाते हैं। ऐसे जानवरों के बीच से होकर लोग चलने को मजबूर हैं। लोगों को हमेशा यह डर बना रहता है कि पता नहीं कब कौन झुंड में से खड़ा होकर सींग मार दे या फि र कोई कुत्ता ही काट खाए।
बिना किसी डर से ये जंगल की तर्ज पर भीड़ भरे बाजार से इस प्रकार विचरते हैं, जैसे शहर पर इन्हीं का राज हो। इधर-उधर वस्तुओं में मुंह मारते फिरने के कारण ये पिटते-पिटाते वाहनों के आगे खड़े होकर गति अवरोधक का दायित्व भी बखूबी निभाते हैं। पशु पकड़ो अभियान चलाने के बावजूद भी मवेशियों का जमावड़ा हमेशा रोड पर देखा जा सकता हैं। इस ओर कठोर कदम उठाना आवश्यक हैं तभी इस पर लगाम लग सकेगी।

Views Today: 2

Total Views: 58

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!