Skip to content
Saturday, 24 October 2026
भोपाल

आईएफएस के तबादले शीघ्र, गनावा होंगे खंडवा सर्किल के सीएफ

2 min read
Text Size:

गणेश पांडे, भोपाल। जंगल महकमे में एक दर्जन से अधिक आईएफएस अफसरों के तबादले होने जा रहे हैं। प्रस्तावित स्थानांतरण सूची के अनुसार शिवपुरी सर्किल के प्रभारी सीएफ रमेश गनावा को खंडवा और राजगढ़ वन संरक्षक अनुपम सहाय को शिवपुरी सर्किल में पदस्थ किया जा रहा है। आईएफएस अफसरों की प्रस्तावित पदस्थापनाओं की फाइल तबादला बोर्ड के अप्रूवल के लिए राज्य मंत्रालय में लंबित है। सूत्रों के अनुसार उज्जैन सर्किल का वर्किंग प्लान बनाने वाले मस्तराम बघेल को उज्जैन सर्किल में सीएफ के पद पर नियमित किया जा रहा है। इसके अलावा डीएफओ सीधी क्षितिज कुमार को छतरपुर, सिवनी उत्पादन मंडल में पदस्थ संध्या को सीधी वन मंडल सामान्य और डिंडोरी उत्पादन वन मंडल में पदस्थ वीसी मेश्राम को होशंगाबाद वन मंडल में हरित डीएफओ के पद पर पदस्थ किया जाना प्रस्तावित है। फरवरी में आईएफएस के लिए चयनित किए गए एसडीओ ऋषि कुमार मिश्रा को डिंडोरी उत्पादन वन मंडल में डीएफओ के पद पर पदस्थ किया जा रहा है।
सीमा द्विवेदी के आईएफएस बनने का रास्ता साफ
राज्य वन सेवा की महिला अधिकारी सीमा द्विवेदी के आईएफएस बनने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। हालांकि इसके लिए उन्हें लंंबी कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ी। 2 साल बाद उनके खिलाफ लगे कथित आरोप में उन्हें क्लीन चिट मिल गई है। राज्य शासन ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय और यूपीएससी को पत्र लिखकर बंद लिफाफा खोलने के लिए कहा है। राज्य वन सेवा की अधिकारी सीमा द्विवेदी वन विकास निगम जबलपुर में पदस्थ हैं। लंबे समय से उनके खिलाफ चल रही जांच के चलते ही 2020 में आईएफएस के लिए हुई डीपीसी में उनके नाम पर कंसीडर नहीं किया गया था। कमोबेश 2021 के लिए 15 फरवरी 23 में हुई डीपीसी में भी सीमा द्विवेदी को आईएफएस अवार्ड देने संबंधित निर्णय को लंबित रखा गया और प्रमोशन कोटे के आईएफएस के एक पद को भी सुरक्षित रखा गया। डीपीसी कमेटी ने उनके मामले में यह कहा गया कि जांच में क्लीन चिट मिलने के बाद ही आईएफएस के लिए इंडक्शन होगा। 26 जून को राज्य शासन ने प्रधान मुख्य वन संरक्षक उत्पादन असीम श्रीवास्तव के जांच प्रतिवेदन, आरोपों को असत्य साबित करने संबंधी दस्तावेज और उनका विश्लेषण करने के बाद राज्य शासन ने उन्हें क्लीन चिट दिया है।

272 Views
What do you think?

Leave a Reply