Skip to content
Saturday, 24 October 2026
खंडवा खरगोन देवास बैतूल भोपाल मध्य प्रदेश रायसेन सीहोर हरदा होशंगाबाद / नर्मदापुरम

हेलमेट नहीं लगाने व कार ड्राइव करते सीट बेल्ट नहीं लगाने पर होगी कार्यवाही

2 min read
Text Size:

दो महीने तक चलेगा पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान

दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट नहीं लगाते या चारपहिया वाहन ड्राइव करते समय सीट बेल्ट नहीं लगाते तो संभल जाइये। प्रदेश भर में यातायात पुलिस शुक्रवार सात जुलाई यानी आज से विशेष चेकिंग अभियान चलाने जा रही है। बगैर हेलमेट या सीट बेल्ट के नहीं लगाने पर जुर्माना भरना पड़ सकता है। यातायात पुलिस का अभियान दो महीने तक चलाया जाएगा। इसलिए घर से निकलते समय वाहन से समन्धित दस्तावेज, हेलमेट व वाहन चलाने के दौरान सीट बेल्ट जरूर लगाए। नियमों का पालन नहीं करने पर वाहन चालकों के विरुद्ध अभियान के तहत कार्यवाही की जाएगी।

इस संबंध में पीटीआरआई के एडीजी जी जनार्दन ने भोपाल व इंदौर के पुलिस आयुक्त सहित सभी जिलों के एसपी को पत्र जारी कर दिए हैं। जारी पत्र अनुसार है 07 जुलाई से 07 सितंबर तक विशेष अभियान चलाते हुए ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करें, जो यातायात नियमों का पालन नहीं करते हैं। इसके साथ ही एडीजी जर्नादन ने यह निर्देश भी दिए हैं कि वाहन चालकों द्वारा हेलमेट व सीट बेल्ट धारण करने के संदर्भ में सभी स्कूल-कालेजों में, मोहल्ले-कस्बों में एवं सार्वजनिक स्थलों पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाए। एडीजी ने इस संदर्भ में सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों से अभियान को लेकर साप्ताहिक रिपोर्ट देने के लिए भी कहा है।

109 Views
What do you think?

Leave a Reply