सीएमएचओ ने किया स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खण्डवा- मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने  पंधाना व छैगांवमाखन ब्लॉक के विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गर्भवती महिलाओं के पंजीयन, स्वास्थ्य संबंधी व दवाई वितरण संबंधी जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने आयुष्मान कार्ड, आभा आईडी, सी.एम. हेल्पलाईन व मरीजों को दी जाने वाली सेवाओं से संबंधी जानकारी भी ली। सी.एम.एच.ओ. ने उपस्वास्थ केन्द्र कुमठी में चल रहे टीकाकरण का भी निरीक्षण कर संबंधित ए.एन.एम. को टीकाकरण शत प्रतिशत करने के निर्देश दिए। बी.एम.ओ. छैगांवमाखन डॉ. योगेश सोनी को निर्देश दिए कि सभी कर्मचारी समय पर आकर बेहतर स्वास्थ्य सेवाए दें।

साथ ही अस्पताल में नियमित रुप से साफ सफाई हो। इसी क्रम में पंधाना बी.एम.ओ. डॉ तंतवार को निर्देश दिए कि सभी चिकित्सक व कर्मचारी समय पर आकर स्वास्थ्य सेवाएं देना सुनिश्चित करें। सी.एम.एच.ओ. डॉ. जुगतावत ने ब्लॉक स्तर पर बी.पी.एम., बी.सी.एम., बी.ई.ई, लेखा प्रबंधक को अपनी जवाबदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। वर्षा ऋतु को देखते हुए सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में पर्याप्त मात्रा में दवाईयां होना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही डॉ. जुगतावत ने जनकल्याणकारी योजनाओं का ग्रामीणजनों को पात्रता अनुसार लाभ दिलाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रतिमाह नियमित रुप से स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा कर क्षेत्र की स्वास्थ्य संस्थाओं का भ्रमण करें।

Views Today: 2

Total Views: 124

Leave a Reply

error: Content is protected !!