Skip to content
Tuesday, 24 November 2026
देवास

माँ चामुण्डा टेकरी को हरा भरा करने के उद्देश्य से सप्ताह में दो बार रौपे जा रहे अनगिनत पौधे

1 min read

देवास- प्रदेश व शहर की हृदयस्थली माँ चामुण्डा टेकरी को हरा भरा करने के उद्देश्य से श्रीजी बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ सेवा समिति एवं प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय कालानी बाग की बहनों ने सप्ताह में दो बार माता टेकरी पर जाकर पौधारोपण करने का निर्णय लिया है। समिति सचिव घनश्याम मोदी ने बताया कि कोरोना के बाद से पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से शहर के धार्मिक स्थलों, सार्वजनिक उद्यानों, मुक्तिधाम पर अनगिनत पौधारोपण एवं औषधी पौधों का वितरण का कार्य सतत रूप से जारी है। इसी के अंतर्गत दीदीओ के सहयोग से समिति ने माता टेकरी पर अननिगत पौधों का रोपण कर उनकी देखरेख का संकल्प लिया।

समिति उपाध्यक्ष रुक्मणि परमार ने बताया कि 16 जुलाई को अंजनीलाल मंदिर ब्यावरा में पौधारोपण कर भक्तों को औषधीय व छायादार पौधों का वितरण किया जाएगा। साथ ही हर ग्यारस पर अमृत नगर स्थित श्री खाटू श्याम धाम मंदिर में भक्तों को विभिन्न प्रजातियों के पौधे वितरीत किए जायेंगे। यह क्रम सतत रूप से प्रदेश के विभिन्न जिलों में जारी रहेगा। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी बहन बीके प्रेमलता, बीके मनीषा, बीके सफला, विवेक धवले, अर्जुन सिंह, पदम सिंह पवार आदि के सहयोग से कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

152 Views
152 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply