Skip to content
Friday, 9 October 2026
देवास

विवाहिता ने फांसी लगाई, पांच महीने पहले हुई थी शादी

1 min read

देवास- अज्ञात कारणों के चलते सिल्वर कॉलोनी में रहने वाली नवविवाहिता ने  शाम को फांसी लगाकार अपनी जान दे दी। मृतका का  जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम हुआ उसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने बताया कि उर्मिला पति भगवान सिंह मालवीय (22) का विवाह इसी साल फरवरी में हुआ था। महिला का पति इंदौर पीथमपुर में मजदूरी करता और अपने भाई व भाभी के साथ देवास में रहता है। उर्मिला मूल रूप से टोंकखुर्द क्षेत्र के रणायर गांव की रहने वाली है।

  शाम को जेठानी ने उर्मिला को आवाज लगाई तो कमरे के अंदर से कोई जवाब नहीं आया, इसके बाद जेठानी ने अपने पति व देवास में रहने वाले रिश्तेदारों को फोन पर सूचना दी, पुलिस को भी सूचना दी गई। उसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़ा और फंके पर साड़ी का फंदा बनाकर लटकी मृतका को नीचे उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। आज मृतका का पीएम जिला अस्पताल में किया गया। जिला अस्पताल में मायके पक्ष के लोगों ने पति पर दहेज मांगने के आरोप भी लगाए।

159 Views

Leave a Reply