Skip to content
Friday, 16 October 2026
भोपाल

लाड़ली बहना योजना की राशि 10 जुलाई को बहनों के खाते में जारी की जाएगी

1 min read
Text Size:

लाड़ली बहना सेना भी लेगी शपथ

भोपाल- मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मैंने अपनी बहनों को वचन दिया था कि हर महीने की 10 तारीख को उनके खाते में लाड़ली बहना योजना की राशि डालूंगा। बताते हुए प्रसन्नता है कि 10 जुलाई को दोपहर एक बजे बहनों के खाते में इन्दौर से सिंगल क्लिक से राशि डाली जाएगी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि इस दिन लाड़ली बहना सेना भी शपथ लेंगी, जिससे यह सेना लाड़ली बहना योजना और महिला सशक्तिकरण की बाकी योजनाओं के भी ठीक से क्रियान्वयन में योगदान दे सकें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बहनों से 10 जुलाई के कार्यक्रम से जुड़ने की अपील की है। कार्यक्रम से प्रदेश के सभी गाँव और वार्ड वर्चुअली जुड़ेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सोशल और इलेक्ट्रानिक मीडिया पर जारी संदेश में यह बात कही।

87 Views
What do you think?

Leave a Reply