कांग्रेस सेवादल यंग बिग्रेड ने प्रदेश का फूंका पुतला

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खंडवा- विगत दिनों सीधी जिले में भाजपा विधायक के प्रतिनिधि प्रवेश शुक्ला द्वारा आदिवासी युवक के साथ अमानवीय अपराध को लेकर मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के आव्हान पर जिला कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड द्वारा केवलराम चौराहे पर विरोध स्वरूप नारेबाजी करते हुए पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।
जिला मीडिया प्रभारी प्रेमांशु जैन ने बताया कि भाजपा राज में आदिवासी भाईयों एवं बहनों पर अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं। मध्यप्रदेश के भाजपा नेता के अमानवीय अपराध से इंसानियत शर्मसार है।

इन घटना को लेकर केवलराम चौराहा पर अमानवीय कृत्य करने वाले भाजपा नेता के विरोध स्वरूप प्रदेश की भाजपा सरकार का पुतला दहन किया एवं जमकर नारेबाजी की गई। इस अवसर पर अय्यूब लाला अध्यक्ष जिला सेवादल कांग्रेस, राम वर्मा अध्यक्ष जिला सेवादल यंग ब्रिगेड, नवनियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय ओझा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ मुनीश मिश्रा, सदाशिव भंवरिया, अवधेश सिसोदिया, रूपचंद आर्य, अजीज मदनी, वीरेंद्र मिश्रा, कुंदन मालवीय, यशवंत सिलावट, प्रेमांशु जैन, सलीम पटेल, दीपक मुल्लू राठौर, संदीप सोनी, कादर खान, रईस अब्बासी, अनुराग अत्रे, हुकुम मेलुन्दे, बलराम वर्मा, दिलीप भारती, सोशल मीडिया जिला अध्यक्ष वामनराव जाधव सहित कांग्रेसजन मौजूद थे।

322 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!