Skip to content
Tuesday, 24 November 2026
खंडवा

विधायक वर्मा ने विधायक निधी से स्वीकृत कार्यों के अऩुशंसा पत्र किए वितरित

3 min read

खंडवा- शहर के गौरीकुंज सभागृह में विधायक निधी की राशि के वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान खंडवा विधानसभा में निवासरत विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों को मांगलिक भवन एवं छत चबुतरों के लिए 1 करोड़ 11 लाख 50 हजार रूपए के स्वीकृति पत्र भेंट किए। विधायक देवेन्द्र वर्मा ने विकास यात्रा के दौरान किए गए वादों को निभाते हुए यह स्वीकृति पत्र समाज के प्रतिनिधियों को सौंपे हैं।
इस अवसर पर विधायक देवेन्द्र वर्मा ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के विकास में जो भी जरुरत या आवश्यकता  आपके द्वारा मेरे संज्ञान में लाई जाएगी उसे आपके क्षेत्र का प्रतिनिधि, आपका सेवक, आपका भाई बनकर पूर्ण करुगां। श्री वर्मा ने उपस्थितजनों को आश्वस्त किया कि विधायक निधी से स्वीकृत अऩैक कार्यों का भूमिपूजन हम कर चूंके है और शीघ्र अतिशीघ्र उन कार्यों को पूर्ण कर हम लोकार्पण भी करेंगे। सड़क, नाली, पुल, पुलिया के साथ-साथ हम व्यक्ति का सर्वांगीण विकास भी हमारी सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं के माध्यम से कर रहे हैं। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास हमारी पार्टी के इस मूल मंत्र के आधार पर चलते हुए हमनें आज हमारी खण्डवा विधानसभा के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के प्रत्येक समाज जो मांगलिक भवन का निर्माण कराना चाहते हैं उन्हें विधायक निधी से सहयोग राशि के अनुशंसा पत्र भेंट किए है। साथ ही सार्वजनिक कार्यक्रमों हेतु मांग अऩुसार छत चबुतरे के अऩुशंसा पत्र भी सौंपे है।

इन समाजों को भेंट किए अनुशंसा पत्र


ग्राम मथेला-गोकुलगांव में मालाकार समाज, नहाल्दा में राठौर समाज सिवना में मालाकार समाज,खुटफल में गुर्जर समाज, भामगढ़ में कुन्बी पटेल समाज, अमलपुरा में कुन्बी पटेल समाज, खण्डवा में सिलावट समाज,
तिरंनदाजपुर में कुन्बी पटेल समाज, खण्डवा में सरयूपारी ब्राह्मïण समाज, बमनगांव आखई में गुर्जर समाज,
टिटियाजोशी-कालजियाखेड़ी में गुर्जर समाज, खण्डवा सिंधी समाज, बोरगांवखुर्द में कुन्बी पटेल समाज, खण्डवा में नार्मदीय ब्राह्मण समाज, बावड़ियाकाजी में गुर्जर समाज, नहाल्दा में यादव भारुड़ समाज के लिए सामुदायिक भवन निर्माण के अनुशंसा पत्र के साथ ग्राम आनंदपुर खैगांव और सहेजला सार्वजनिक छत चबुतरा निमार्ण के अनुशंसा पत्र समाजजनों को सौंपे गए।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सेवादास पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष द्वय राजेश डोंगरे, हरीश कोटवाले, महापौर अमृता यादव, जिला महामंत्री राजेश तिवारी, अरुण सिंह मुन्ना, परमजीत सिंह नारंग, कैलाश पाटीदार, जिला उपाध्यक्ष द्वय दिनेश पालीवाल, नंदन करोड़ी, राहुल मेहता, जिला मिडिया प्रभारी मंगलेश सिंह तोमर, सह मिडिया प्रभारी श्रृंगी उपाध्याय, नगर निगम अध्यक्ष अऩिल विश्वकर्मा, त्रिलोक पटेल, मुकेश साद, कैलाश राठौर, सुनिल जैन सहित भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष व कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री प्रवीण पांडे ने किया एवं आभार मंडल अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने माना।

99 Views
99 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply