Skip to content
Saturday, 10 October 2026
बैतूल

वन विभाग के चौकीदार की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या, आरोपी फरार

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, बैतूल। जिले के बीजादेही थाना क्षेत्र में बीती रात वन विभाग के एक चौकीदार की लाठी और लोहे की रॉड से पीट-पीट कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुरानी रंजिश के चलते हत्या होने की बात सामने आई है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए चिचोली अस्पताल लाई है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम काजली निवासी रामलाल पिता श्यामलाल धुर्वे 40 वर्ष मंगलवार रात में गांव में ही एक दुकान में कुछ सामान लेने गया था। इसी बीच गांव के ही कालू परते, अंकित परते, बस्तीराम और कालू कुमरे वहां लाठी और लोहे की रॉड लेकर पहुंचे। इन लोगों से रामलाल की पुरानी रंजिश थी। मृतक के भाई रामदास ने बताया कि पहले इन लोगों ने रामलाल पर पीछे से हमला किया। इस पर वह अपनी बाइक स्टार्ट कर भाग कर सीधे घर आ गया। यहां परिवार के लोगों ने उसे घर के भीतर कर दरवाजा बंद कर दिया। इसके कुछ देर बाद रात लगभग 10.30 से 11 बजे के बीच यह लोग फिर घर पहुंचे। यहां दरवाजा तोड़कर रामलाल के साथ फिर बेरहमी से मारपीट की। इससे मौके पर ही रामलाल की मौत हो गई। परिवार के लोगों ने डायल 100 पर घटना की सूचना दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और रामलाल को चिचोली अस्पताल पहुंचाया। यहां रामलाल को मृत घोषित कर दिया गया। बीजादेही थाना प्रभारी नन्हेवीर सिंह ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते चार आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया है। चारों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

102 Views
What do you think?

Leave a Reply