Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

भाराछासं ने गृह मंत्री का पुतला जलाया

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने सीधी जिले में आदिवासी विक्षप्त व्यक्ति के साथ भाजपा विधायक प्रतिनिधि द्वारा किए गए अमानवीय कृत्य का विरोध करते किया है। संगठन के जिला अध्यक्ष योगेश चौहान ने बताया कि आज संगठन द्वारा गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का पुतला दहन कर विरोध किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में गरीब आदिवासी लोगों पर अत्याचार किए जा रहे हैं। जहां एक ओर भाजपा आदिवासियों की हितैषी बनी फिरती है, वही दूसरी ओर एक विधायक प्रतिनिधि एक आदिवासी पर पेशाब करता हुआ वीडियो डाल रहा है। संगठन द्वारा इस कृत्य के विरोध में पुतला दहन कर आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की है। पुतला दहन के समय पूर्व विधायक आरके दोगने, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओम पटेल, राहुल जायसवाल, कृष्णा विश्नोई, शुभम शर्मा, देवेंद्र भाटी, अतुल टांक, सुमित ओंकर, शाहरुख खान, राकेश नागले सहित दर्जनों एनएसयूआई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कांग्रेसियों ने थाने में की शिकायत

उधर शहर के एक बाजार वार्ड के एक वाट्सएप गुप पर वार्ड नंम्बर ५ के भाजपा पार्षद प्रदीप सोनी ने सीधी घटना के आरोपी को कांग्रेस नेता बताया है। जिसको लेकर कांग्रेस नेताओं ने सिटी कोतवाली जाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है। नगर कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा पार्षद ने शहर के बाजार वार्ड के एक वाट्सएप गु्रप पर सीधी घटना के आरोपी को कांग्रेस नेता बताया है। उन्होंने कहा कि इस तरह से उन्होंने कांग्रेस की छवि धूमिल करने का प्रयास किया है। जिसको लेकर पुलिस को एक शिकायती पत्र देकर उन पर कार्यवाही की मांग की गई है।

80 Views
What do you think?

Leave a Reply