Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

सीएम राइज स्कूल होंगे और अपडेट

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। स्कूलों में इस साल नए शिक्षा सत्र की कक्षाएं प्रारंभ हो चुकी हैं। प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में सीएम राइज स्कूल बनाने के साथ शिक्षा को सुविधाजनक और सीखने में आसान करने के स्कूलों में कई परिवर्तन किए जा रहे हैं। इनमें सबसे प्रमुख परिवर्तन आया है सीएम राइज स्कूलों में। शासन के आदेशानुसार सभी सीएम राइज स्कूलों में दक्षता उन्नयन की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके अंतर्गत कक्षा 4 से लेकर कक्षा 8वीं तक, इस बात का आंकलन किया जाएगा कि छात्र जिस कक्षा में पढ़ रहा है क्या उसका शिक्षण स्तर उस कक्षा के अनुसार है।

नए सत्र में छात्रों की दक्षता का आंकलन

यदि कोई छात्र कक्षा 5 वीं में है, तो इस प्रक्रिया में जांचा जाएगा कि छात्र का स्तर कक्षा 5वीं की पढ़ाई करने के लायक है या नहीं। इस प्रक्रिया को सभी सीएम राइज स्कूलों को 14 अगस्त तक पूरा करना होगा। इस तरह विद्यार्थियों के हर लेवल की जांच की जाएगी।

स्कूल शिक्षा विभाग से साइन

छात्रों की पढ़ाई को आसान बनाने के लिए स्कूलों में इस बार प्रैक्टिकल लैब को सत्र की शुरूआत के साथ ही अप-टू-डेट कर दिया गया है। इस क्रम में छात्रों को कैमिस्ट्री, फिजिक्स, बायोलोजी और आइसीटी लैब यानि कंप्यूटर लैब पहले से भी बेहतर स्थिति में मिलेंगी।

किया एमओयू

शासन द्वारा आर्ट आफ लिविंग संस्था और स्कूल शिक्षा विभाग के बीच एक एमओयू साइन किया गया है। इसके अंतर्गत चुनिंदा स्कूलों में छात्रों को 3 दिवसीय योग शिविर के अंतर्गत प्रशिक्षण दिया जाएगा।

87 Views
What do you think?

Leave a Reply