Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

किसान 31 जुलाई से पूर्व कराएं फसल बीमा : कृषि मंत्री

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने किसानों से 31 जुलाई से पूर्व अपनी फसलों का बीमा कराने का आह्वान किया है। उन्होने आज भोपाल से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रचार रथों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि ये प्रचार रथ सभी जिलों में गांव-गांव जाकर फसल बीमा योजना की जानकारी देकर किसानों को फसलों का बीमा कराने के लिये प्रेरित और प्रोत्साहित करेंगे। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किसानों को आपदा में राहत प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना संचालित की जा रही है। योजना से लाभान्वित करने के लिए उनकी फसलों का बीमा कराया जाता है। किसानों से रबी की फसलों का डेढ़ प्रतिशत और खरीफ फसलों का दो प्रतिशत प्रीमियम राशि ली जाती है। फसलों के बीमे के लिए शेष प्रीमियम राशि का भुगतान बीमा कम्पनियों को सरकार के द्वारा किया जाता है। मंत्री श्री पटेल ने बताया कि किसानों से वर्ष 2016 से अब तक मात्र 5 हजार 130 करोड़ रूपये की राशि प्रीमियम के रूप में ली गई है। शेष प्रीमियम राशि केन्द्र और राज्य सरकार ने मिलकर जमा की है। अब तक १ करोड़ 74 लाख किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में 27 हजार 626 करोड़ 66 लाख रुपए की दावा राशि का भुगतान किया है। मंत्री श्री पटेल ने किसानों से आह्वान किया कि गांव-गांव आने वाले प्रचार रथों से फसल बीमा योजना की समुचित जानकारी प्राप्त कर 31 जुलाई से पूर्व अपनी फसलों का बीमा कराएं और योजना का लाभ उठाएं।

92 Views
What do you think?

Leave a Reply