देवास। गीले सुखे कचरे को उठाने की बात पर वार्ड क्रमांक 37 मिर्जा बाखल में निगम कर्मचारी के साथ मारपीट की। जिसके बाद निगम के सभी दरोगा व कई कर्मचारी थाना सिटी कोतवाली पहुंचे और मारपीट करने वाले युवक पर कार्रवाई करने की मांग करते हुए पुलिस को एफआईआर करने के लिए आवेदन दिया।
मिली जानकारी अनुसार बुधवार को सुबह मिर्जा बावल क्षेत्र में गीला सुखा कचरा उठाने की बात पर नगर निगम वार्ड 37 के दरोगा कमलेश पिता देवीलाल रागवे निवासी वासुदेवपुरा पर मिर्जाबाखल क्षेत्र में एक युवक ने मारपीट की। इसके पहले निगम कर्मचारी वहां कचरा उठाने के लिए गया था उसके साथ भी मारपीट करने वाले युवक व उसके परिवार द्वारा अभद्रता की गई थी। समझाइश के लिए वार्ड दरोगा जब मिर्जाबाखल क्षेत्र में पहुंचे तो उनके साथ युवक ने मारपीट की। जिससे नाराज सभी निगम के स्वास्थ्य कर्मचारी व दरोगा सिटी कोतवाली थाने पहुंचे और संबंधित व्यक्ति पर प्रकरण दर्ज करवाया। कोतवाली पुलिस ने फरियादी कमलेश पिता देवीलाल रागवे की रिपोर्ट पर आरोपी गामा पिता सईद व गुलरेज सहित एक अन्य महिला निवासी मिर्जाबाखल के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

