Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

युकां ने लांच किया मध्यप्रदेश समृद्धि कार्ड

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। जिला युवा कांग्रेस द्वारा पूर्व विधायक निवास पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ एवं कांग्रेस द्वारा मध्य प्रदेश की जनता को दी जा रही पांच गारंटी को लेकर आज मध्यप्रदेश समृद्धि कार्ड का विमोचन किया गया। युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव अजय सिंह राजपूत ने बताया कि युवा कांग्रेस पदाधिकारी संपूर्ण प्रदेश में कमलनाथ एवं कांग्रेस द्वारा आम जनमानस को कांग्रेस सरकार आने पर दिए जाने वाली गारंटी को लेकर डोर टू डोर कैंपेन चलाएगी। जिसमें युवा कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण घर घर जाकर दस्तक देंगे। जनता से फॉर्म भरवाएंगे। पांच गारंटी वाला मध्यप्रदेश समृद्धि कार्ड बनाएंगे एवं विश्वास दिलाएंगे की आगामी दिनों में जैसे ही मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी गैस सिलेंडर 500, महिलाओं को 15०० रुपए, किसानों का 2 लाख तक का कर्ज माफ, 100 यूनिट तक का बिजली बिल माफ एवं 200 यूनिट बिजली बिल हाफ, पुरानी पेंशन लागू करना जैसी पांच गारंटी दी जाएगी। युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल जायसवाल ने बताया कि युवा कांग्रेस पदाधिकारी जिले कि दोनों विधानसभा के हर बूथ पर जाकर डोर टू डोर कैंपेन के माध्यम से लोगों से मध्य प्रदेश समृद्धि कार्ड भरवाएंगे। देश के जिस भी प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है उन सभी प्रदेशों में इन सभी योजना का लाभ प्राप्त हो रहा है। मध्यप्रदेश समृद्धि कार्ड विमोचन एवं प्रेस वार्ता के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल, पूर्व विधायक डॉ.रामकिशोर दोगने, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल जायसवाल, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव अजय सिंह राजपूत, योगेश चौहान मौजूद थे।

201 Views
What do you think?

Leave a Reply