Skip to content
Saturday, 10 October 2026
खरगोन

ब्रह्मलीन संत श्री डोलारी वाले बाबा का 76वां प्राकट्य उत्सव मनाया

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, बड़वाह। परम पूज्य ब्रह्मलीन संत श्री डोलारी वाले बाबा साहब का 76वां प्राकट्य उत्सव गुरुवार को भक्तों ने श्रद्धभाव के साथ मनाया। वन क्षेत्र में माँ नर्मदा किनारे स्थित डोलारी आश्रम में इस आयोजन को लेकर अलसुबह से देर रात तक भक्तों ने बाबा साहब की समाधि स्थल के दर्शन किए। इस दौरान स्थानीय एवं बाहरी क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं का समाधि पर पूजन के लिए तांता लगा रहा। साथ ही हर वर्ष अनुसार इस वर्ष भी भंडारे का आयोजन हुआ। इस आयोजन अंतर्गत बुधवार रात्रि में बाबा साहब के प्राकट्य दिवस के अवसर पर महाआरती और भजन संध्या आयोजित हुई।

राष्ट्रीय महासचिव श्री विजयवर्गीय ने भी दी भजनों की प्रस्तुति

इस दौरान बाबा साहब के अनन्य भक्तों में से एक भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी सपत्नीक आश्रम पधारे। जहां उन्होंने बाबा साहब की समाधि के दर्शन किए एवं रात्रि 12 बजे हुई महाआरती में सम्मिलित होकर भजन की प्रस्तुति दी। साथ ही गादीपति श्री चंद्रमौली जी से आशीर्वाद भी लिया। देर रात तक कैलाश विजयवर्गीय ने भजनों का आनंद लिया। इस दौरान वे बाबा साहब की भक्ति में इस तरह आनंदित हुए कि माइक लेकर स्वयं भी भजन गाने लगे। श्री विजयवर्गीय को भजन गाते देख सभी लोग हाल में जमा हो गए। उनकी शानदार भजन की प्रस्तुति से प्रभावित होकर कुछ भक्तों ने उनके भजनों का अपने मोबाइल में वीडियो भी बनाया। विजयवर्गीय ने काफी देर तक भजनों की प्रस्तुति दी। उल्लेखनीय है कि कैलाश विजयवर्गीय की डोलारी वाले बाबा साहब के प्रति विशेष श्रद्धा है। वे पिछले कई वर्षों से इस आश्रम से जुड़ने के साथ समय-समय पर बाबा साहब की समाधि पर दर्शन लाभ लेने आते हंै। बाबा साहब के ब्रह्मलीन होने के पहले से ही उनके दर्शन करने का सिलसिला आज तक बरकरार है।

जिला प्रभारी मंत्री श्री पटेल भी पहुंचे आश्रम

जिला प्रभारी मंत्री कमल पटेल भी दोपहर करीब 3 बजे डोलारी आश्रम पहुंचे। जहां उन्होंने डोलारी बाबा की समाधि पर पुष्प अर्पित कर दर्शन लाभ लिए। इसके बाद उन्होंने आश्रम गादीपति श्री चंद्रमौली जी से मुलाकात की व भंडारा प्रसादी ग्रहण की। जिसके बाद वह अल्प समय आश्रम में रूककर अपने अगले पड़ाव के लिए वहा से रवाना हुए।

293 Views
What do you think?

Leave a Reply