Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

सलामती और तरक्की के लिए दुआओं में उठे हाथ

2 min read
Text Size:

हर्षोल्लास से मनाई ईद , शहर के ईदगाह में…

अनोखा तीर, हरदा। मुख्यालय पर ईद उल अजहा का पर्व हर्षोल्लास एवं शांतिप्रिय तरीके से मनाया गया। इस दिन मुस्लिम समुदाय के पुरूष तथा युवा व बच्चों ने खंडवा बायपास स्थित ईदगाह पहुंचकर सामूहिक नमाज में शामिल हुए। यहां खेत्र की सलामती और तरक्की के लिये दुआओं में हजारों हाथ एक साथ उठे। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी, वहीं परिवारजन के साथ ईद का आनंद लिया। जानकारी के अनुसार मुस्लिम बंधुओं ने गुरूवार को सुबह साढ़े 8 बजे ईदगाह एवं मोहम्मदी मस्जिद खेड़ीपुरा में नमाज अता की। वहीं इससे पहले कुलहरदा की पचकोड़ी मस्जिद में सवा 8 बजे नमाज हुई। वहीं हुसैनी मस्जिद मानपुरा एवं फाइल मस्जिद में साढ़े 7 बजे नमाज हुई। इसके अलावा सुबह सवा 7 बजे नयाजी मस्जिद कब्रिस्तान तथा ुसबह 7 बजे इब्राहिम मस्जिद मंडी एवं नूरी मस्जिद में नमाज पढ़ी गई। वहीं इन सभी मस्जिदों से भी पहले फरहत सराय मस्जिद में सुबह 6 बजकर 45 मिनिट पर नमाज हुई थी। इस दौरान मुस्लिम धर्मावलंबी नगर पालिका स्थित जामा मस्जिद भी पहुंचे। इस दौरान मुस्लिम बंधुओंं ने देश-दुनिया के साथ ही क्षेत्र में अमन, चैन और भाईचारे की दुआएं मांगी। इस मौके पर जिला एवं पुलिस प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। वहीं सुरक्षा व्यवस्था में तैनात प्रभारी अधिकारी पूरी तरह मुस्तैद रहे। इसके अलावा शहर के प्रमुख चौक-चौराहों समेत अन्य स्थानों पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात रहा।

ईद पर एक-दूसरे को लगाया गले  

इधर, ईद के पर्व पर मुस्लिम भाईयों को उनके दोस्त, शुभचिंतक तथा कार्यस्थल के सहभागी लोगों ने ईद की बधाईयां दी। बधाईयों का ये सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। इससे पहले कांग्रेस सहित अन्य संगठनों ने स्टॉल लगाकर नमाजियों को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी।

छोटे-छोटे बच्चों ने भी रखा रोजा

मुस्लिम बंधुओं ने खासकर युवा तथा छोटे-छोटे बच्चों ने भी पवित्र रमजान माह में रोजा रखा था। जिन्होंनें पूरी शिद्दत के साथ रोजा पूरा कर ईद के दिन नमाज अदा की। इस दौरान बच्चें तथा युवाओं में खासा उत्साह दिखा। इस दिन घर के बड़े-बुजुर्गों के साथ समय बिताया और खुशियां बांटी।

196 Views
What do you think?

Leave a Reply