Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

बगैर जमीन आदिवासियों का जीवन बेरंग : अलावा

2 min read
Text Size:

जमीन फर्जीवाड़ा मामले में नया मोड़, कुक्षी विधायक ने सीएम को लिखा पत्र

 

अनोखा तीर, हरदा। जिले के दो तहसील क्षेत्र अंतर्गत आने वाले करीब आधा दर्जन गांवों में जमीन की खरीद-फरोख्त का मामला उजागर होने के साथ ही ये दिनों दिन गहराता जा रहा है। इस मामले में जहां आदिवासी संगठनों की पैनी नजर है, वहीं म.प्र विधानसभा में आदिवासियों का प्रतिनिधित्व करने वाले जनप्रतिनिधि भी मैदान पकड़ चुके हैं। धार जिले के कुक्षी से विधायक डॉ. हीरालाल अलावा ने इस मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक पत्र लिखा है। साथ ही उक्त पत्र को ट्विटर हैंडल पर अपलोड कर दिया है। पत्र को राष्ट्रपति भवन के साथ-साथ प्रधानमंत्री कार्यालय, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं जयस सहित अन्य को भी टेग किया है। जिसके माध्यम से विधायक डॉ हीरालाल अवाला ने कहा कि हंडिया तहसील क्षेत्र के ग्राम जामली दमामी, धनगांव, कुसिया, गाड़रापुर सेठ, रेवापुर, इडरवा, नवरंगपुरा तथा हरदा तहसील के ग्राम सामरधा में कूटरचित फर्जी हस्ताक्षर के जरिये आदिवासियों की 127 एकड़ जमीन फर्जी तरीके से बेचने की बात सामने आई है। जिसमें जमीन माफियाओं के अलावा शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों की मिलीभगत से इंकार नह किया जा सकता। उन्होंनें कहा कि जमीन के बिना आदिवासियों के जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। बगैर जमीन आदिवासियों का जीवन बेरंग है। डॉ अलावा ने यह भी कहा कि हरदा में बड़े पैमाने पर जमीन का फर्जीवाड़ा कर आदिवासियों के जीवन के साथ खिलवाड़ किया गया है, जो कि गंभीर मामला होने के साथ ही निदंनीय भी है। ऐसे तत्वों पर कठारे कार्रवाई की आवश्यकता है, ताकि भविष्य में कोई ऐसा कृत्य करने से पहले सौ बार सोचे। वे यही नही रूके, उन्होंनें कहा कि जमीन के दलालों तथा फर्जीवाड़ा को बल देने वाले तमाम अधिकारी-कर्मचारियों की भूमिका की जांच की जांए ताा दोषी पाए जाने वालों विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएं। अन्यथा आदिवासी संगठन उग्र आंदोलन को बाध्य होगा। गौरतलब है कि इस मामले में प्रशासन पहले ही पांच पटवारियों को निलंबित कर चुका है। वहीं मामले में फिलहाल जांच चल रही है। यहां देखना दिलचस्प होगा कि मामले के तार किस-किस तक पहुंचते हैं।

157 Views
What do you think?

Leave a Reply