Skip to content
Tuesday, 27 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

शिव की आराधना कर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किया श्री रुद्र महायज्ञ का भूमि-पूजन

1 min read
Text Size:

केंद्रीय मंत्री तोमर एवं सिंधिया ने भी की पूजा-अर्चना

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चंबल अंचल की सुख-समृद्धि के लिए सबलगढ़ जिला मुरैना में पुरुषोत्तम मास में होने वाले श्री रुद्र महायज्ञ एवं शिव महापुराण कथा स्थल का भूमि-पूजन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ केंद्रीय कृषि एवं किसान-कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर एवं केंद्रीय नागरिक उड्डयन एव इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने वैदिक मंत्रोच्चार से भगवान शिव की आराधना कर विधि-विधान से भूमि-पूजन किया।

मध्यप्रदेश गोपालन एवं पशुधन संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरि ने कलश स्थापना कराई। मुख्य यजमान डॉ. मनु शर्मा ने अतिथियों का स्वागत कर शॉल, श्रीफल और स्मृति- चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। मुख्य आयोजक संत गोपाल दास महाराज ने बताया कि 31 जुलाई से 8 अगस्त तक भूमि-पूजन स्थल पर श्री रुद्र महायज्ञ, शिव महापुराण कथा के साथ ही सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण और 1100 महा रुद्राभिषेक का आयोजन किया जाएगा। महायज्ञ में 2100 यजमान पुरुषोत्तम मास में शिवजी की आराधना और उपासना करेंगे। बाहर से आने वाले यजमानों के भोजन और आवास की व्यवस्था निःशुल्क रहेगी।

223 Views
What do you think?

Leave a Reply