देवास- वार्ड क्रमांक 39 में रहवासियों की मांग पर पानी की समस्या को देखते हुए ट्यूबवेल लगाए गए। जिसके अंतर्गत विधायक गायत्रीराजे पवार के मार्गदर्शन एवं पार्षद बाली घोसी के अथक प्रयासों के बाद हनुमान मंदिर के पास सरदार पटेल मार्ग पर ट्यूबवेल लगाए गए। वार्ड में बोरिंग लगाए जाने पर पार्षद श्री घोसी ने विधायक राजे, महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल एवं सभापति रवि जैन का आभार माना।
पानी की समस्या दूर करने हेतु उठाए गए सराहनीय कदम के लिए रहवासियों ने पार्षद को बधाई दी। इस अवसर पर शांतिलाल जैन, सुनील जैन, साईज पुरोहित, पंकज चौधरी, अविनाश वर्मा, विशाल जाट, पप्पू घाडग़े, इनुश पठान सहित बड़ी संख्या में रहवासी उपस्थित थे।
101 Views

