Skip to content
Tuesday, 27 October 2026
भोपाल

मंत्री सुश्री ठाकुर ने अयोध्या दर्शन के लिए 40 सफल परीक्षार्थियों को किया रवाना

1 min read
Text Size:

भोपाल- संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने “आनंद के धाम जय श्री राम” प्रतियोगिता के 40 सफल परीक्षार्थियों के समूह को शुभाशीष देते हुए अयोध्या के लिए रवाना किया। मंत्री सुश्री ठाकुर ने मानस भवन में सभी परीक्षार्थियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। परीक्षार्थी समूह राजा भोज हवाई अड्डे से हवाई जहाज से प्रयागराज पहुँचेगा और वहाँ से अयोध्या के लिए प्रस्थान करेगा।  

परीक्षा में कुल 172 परीक्षार्थी सफल हुए हैं। सफल परीक्षार्थियों को हवाई जहाज से भोपाल से प्रयागराज तथा प्रयागराज से अयोध्या तक बस से ले जाया जाएगा। विजेताओं को 40-40 के समूह में अयोध्या स्थित रामलला के दर्शन कराए जाएंगे। पहला समूह आज रवाना हो रहा है। प्रतियोगिता तुलसी मानस प्रतिष्ठान, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व और स्कूल शिक्षा विभाग के तत्वाधान में संत तुलसीदास द्वारा रचित रामचरित मानस के अयोध्या कांड पर आयोजित की गई थी।

तुलसी मानस प्रतिष्ठान के कार्यकारी अध्यक्ष  रघुनंदन शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता 10 अक्टूबर 2022 को ऑनलाइन हुई थी। कुल 25 हजार 448 परीक्षार्थियों ने फॉर्म भरे तथा 22 हजार 852 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में कक्षा 9 से 12 तक के स्कूली विद्यार्थी शामिल हुए।  

97 Views
What do you think?

Leave a Reply