स्वेच्छा अनुदान कहां जा रहा है मंत्री जी : डॉ. आरके दोगने

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। हरदा विधायक व कृषि मंत्री कमल पटेल को विधायक होने के नाते म.प्र. सरकार से 50 लाख रुपए स्वेच्छा अनुदान के रूप मिलता है। वह स्वेच्छा अनुदान बेसहारा, गरीब, मजबूर, असहाय, शिक्षा एवं बीमार व्यक्तियों को देने के लिए होता है। किंतु मंत्री कमल पटेल यह अनुदान अपने चहेते भाजपा कार्यकर्ताओं व भाजपा के बूथ अध्यक्षों को बांट रहे हैं। मेरा उनसे अनुरोध है कि आपके द्वारा अपने कार्यकाल नवंबर 2018 से आज तक स्वेच्छा अनुदान व जनसंपर्क निधि हरदा में किस किस को दी है सार्वजनिक करें व जनता को बताएं कि स्वेच्छा अनुदान का सही उपयोग हो रहा है। दोगने ने आरोप लगाया है कि स्वेच्छा अनुदान की समस्त राशि का बंदरबाट कर अपनों में ही बांटी जा रही है। जनता को उसका लाभ नहीं मिल रहा है, इसलिए इसे स्पष्ट करें व जनता के बीच लाएं कि यह किसको दे रहे हैं एवं क्या प्रयोजन से दे रहे हैं। साथ ही डॉ. दोगने ने आरोप लगाया कि मंत्री जी द्वारा इस स्वेच्छा अनुदान राशि का बटवारा केवल अपने कार्यकर्ताओ , साथियों व समर्थको में किया जा रहा है।

208 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!