Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

रेडियम पट्टी से कम होगी वाहन दुर्घटना

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। रात्रि के समय आवागमन कर रही ट्रेक्टर ट्रालियों के पीछे रेड लाइट जैसी सुविधा न होने के कारण कई बार दूर से पीछे आ रहे वाहन इससे टकरा जाते हैं। इससे अनेक बार जान-माल की हानि होती है। इसे देखते हुए जिला यातायात पुलिस विभाग ने ऐसी सभी ट्रेक्टर-ट्रालियों के पीछे रेडियम पट्टी लगाने का अभियान शुरू किया है। रात्रिकाल में ये रेडियम पट्टी दूर से चमकती दिखाई देंगी। इससे पीछे आ रहे वाहन चालकों को सामने जा रहे वाहन का संकेत मिल सकेगा। इस संकेत के चलते होने वाली वाहन दुर्घटना में कमी लाई जा सकती है। जानकारी के अनुसार यातायात प्रभारी सूबेदार उमेश ठाकुर एवं यातायात टीम द्वारा मंडी प्रांगण में उपस्थित समस्त ट्रैक्टर ट्रॉलियों में रेडियम लगाने का अभियान प्रारंभ किया है। इससे वाहनों की होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सकेगा।

128 Views
What do you think?

Leave a Reply