Skip to content
Saturday, 10 October 2026
बैतूल

अवैध सागौन से भरी पिकअप पकड़ी

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, बैतूल। जिले के सीमावर्ती जंगलों से अवैध सागौन तस्करी पर अंकुश लगाने के सारे प्रयास विफल होते दिखाई दे रहे हैं। ताजा मामले में सीसीएफ के उड़नदस्ते ने रात भर की कड़ी मशक्कत के बाद अवैध सागौन से भरी पिकअप को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पिकअप ड्राइवर के बेरियर तोड़कर भागने के प्रयास पर भी टीम ने पानी फेर दिया है। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ के बाद भैंसदेही कोर्ट पेश किया जाएगा। सीसीएफ प्रफुल्ल फुलझेले के सटीक खुफिया तंत्र की बदौलत उड़नदस्ता लगातार कार्यवाही में जुट हुआ है। सीसीएफ प्रफुल्ल फुलझेले ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन भैंसदेही की तरफ से बुरहानपुर गांव की तरफ सागौन चर्पट ले कर आरहा है। इस सूचना के बाद उड़नदस्ते को रवाना किया गया। ग्राम बुरहानपुर में सुबह 5 बजे ले लगभग पिकअप वाहन आते दिखाई दिया जिसे रोकने पर पिकअप ड्राईवर ने बेरियर को टक्कर मार कर तोड़ कर भागने लगा। हमारे वाहन चालकों ने अपनी सूझ बूझ का परिचय देते हुए दोनों वाहन को पिकअप के आगे पीछे लगा दिया जिससे वह भाग नहीं सका और उड़नदस्ता टीम ने ड्राइवर को दबोच लिया। पकड़ी गई पिकअप में 21 नग चरपट लगभग डेढ़ घनमीटर जिसका मूल्य डेढ़ लाख के आसपास आंका गया है। पकड़े गए ड्राइवर सिरज गांव निवासी अमीन खान से उड़ान दस्ता ने प्रारम्भिक पूछताछ की जिसमे उन्हें अहम सुराग हाथ लगे हैं। वाहन और सागौन चरपट को सावलमेंढ़ा रेंज परिसर में अभिरक्षा में खड़े करवाया है। वहीं आरोपी अमीन खान को भैंसदेही कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस दौरान सीसीएफ दल में दल प्रभारी रामचरण कवड़े, फिरोज खान, दिलीप नागले, संजय मालवी, उत्सव मालवी, रमेश महस्की,ड्राइवर रफीक खान, ड्राइवर नूरा के अलावा रेन्जर मानसिंह परते और उनका स्टाफ शामिल है।

157 Views
What do you think?

Leave a Reply